Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सपना टूट चुका है। दरअसल, बीते शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जिसके साथ ही दिल्ली प्लेऑफ (IPL 2022 Play Off) की रेस से बाहर हो गई और टीम का सपना भी टूट गया। हालांकि, मुंबई की जीत और दिल्ली की हार से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को काफी फायदा हुआ है। RCB ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

    दरअसल, दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। लेकिन, ऐसा हो नहीं पाया और आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट मिल गया। भले ही बीते शनिवार का मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच था, लेकिन इस मैच के बीच ही फैंस स्टेडियम में बैठकर जमकर RCB-RCB के नारे लगा रहे थे। इस मैच में RCB के फैंस मुंबई की जीत की दुआ मांग रहे थे। इसी वजह से स्टेडियम में भी RCB के नारे गूंज उठे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    Courtesy: Harish 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब फैंस स्टेडियम में RCB-RCB के नारे लगा रहे थे, तब दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत परेशान हो रहे थे। फिर 17 ओवर खत्म होने के बाद पंत व्याकुल चेहरे के साथ फील्ड सजा रहे थे। यह पूरा माजरा कैमरे में कैद हो गया था।

    Courtesy: Kohlifier 

    मैच की बात करें तो, मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां दिल्ली टीम ने मुंबई के सामने 160 रनों का टारगेट रखा। वहीं जवाब में मैदान पर उतरी मुंबई टीम ने 5 बॉल शेष रहते 160 रन बनाकर दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की इस हार से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को काफी फायदा पहुंचा है। दिल्ली की इस हार से टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, जबकि RCB की प्लेऑफ में एंट्री हो गई है।