ipl 2022 ms-dhoni-breaks-rahul-dravid-unique-t20-record-as-he-returns-as-csk-captain-in-srh

इस सीजन में धोनी की अगुवाई में चेन्नई की यह पहली जीत है।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच काफी रोमांचक मैच खेला गया। यह मैच सीएसके (CSK) ने जीत लिया। इस मैच में टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हाथों में थी। इस सीजन में धोनी की अगुवाई में चेन्नई की यह पहली जीत है। 

    बता दें कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, टीम की कप्तानी की कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी थी। हालांकि जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए और उन्होंने शनिवार को कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद एक बार फिर धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया। धोनी के कप्तान बनते ही सीएसके ने पहला मैच जीत लिया। चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रनों से हराकर सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की।

    हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब महेंद्र सिंह धोनी अब टी20 क्रिकेट में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने 40 साल और 298 दिन की उम्र में एक बार फिर से चेन्नई की कमान अपने हाथों में ली। एमएस धोनी से पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज था।राहुल द्रविड़ ने 40 साल और 268 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी।