ipl-2022-ms-dhoni-reaches-impressive-milestone-joins-virat-kohli-and-rohit-sharma-in-elite-list

स मुकाम तक पहुंचने वाले वे छठे भारतीय खिलाड़ी हैं।

    Loading

    विनय कुमार

    चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK) के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बीते गुरुवार, 31 मार्च की रात लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मैच में 16 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने अपने करियर के  T20 क्रिकेट में 7000 रन पूरे कर लिए। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वे छठे भारतीय खिलाड़ी हैं। आइए जानें बाकी के 5 महारथियों के बारे में।

    IPL 2022 के पहले मैच में धोनी की शानदार अर्धशतकीय पारी

    एमएस धोनी (MS Dhoni) ने IPL 2022 के नए सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR) के खिलाफ बेहतरीन हाफ सेंचुरी ठोकी थी। हालांकि, उस मुकाबले में CSK हार गई थी, लेकिन धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से अपने करोड़ों चाहनेवालों का दिल जरूर जीत लिया था। बीते  गुरुवार LSG के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul Captain) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 7 विकेट पर 210 रन बनाए और LSG को जीत के लिए 211 रनों का टारगेट दिया। जवाब में LSG ने 3 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच को जीत लिया। इस मुकाबले में 23 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेलने वाले LSG के धाकड़ बल्लेबाज़ एविन लुईस (Ewin Lewis) को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ (Player of The Match IPL 2022) चुना गया। इसी मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी ने 6 गेंदों पर 16 रन जड़े और अपने करियर में T20 Cricket के 7000 रन पूरे किए।

    बीते गुरुवार की रात खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की दिलचस्प भिड़ंत देखी गई। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी काफी देर बाद बल्ला थामे मैदान में उतरे। जब वे क्रीज पर आए तब सिर्फ 10 गेंदों का खेल बाकी था। लेकिन, छोटी सी पारी में ही उनके बल्ले ने 2 चौके और 1 छक्का ठोक डाला।

    7000 रन बनाने वाले छठे भारतीय धोनी

    MS Dhoni के नाम अंतरराष्ट्रीय और T20 लीग में कुल मिलाकर अब 7000 रन पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले कुल 349 T20 मैचों में 7001 रन बना लिए हैं। T20 Cricket में धोनी का बेस्ट स्कोर 84 रन नॉट आउट है। धोनी ने CSK, Team India, झारखण्ड और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPSG) के लिए खेला और कायम किया कीर्तिमान।

    धोनी के T20 Cricket में 7000 रन

    • 4687* रन  CSK के लिए IPL में
    • 1617 रन टीम इंडिया के लिए
    • 574 रन राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स IPL के लिए
    • 123 रन झारखंड के लिए

    विराट कोहली हैं T20 में रनों के शहंशाह

    फिलहाल विराट कोहली (Virat Kohli) T20 Cricket में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजे हैं। विराट ने अंतर इस फॉर्मेट में कुल 10326 रन बनाए हैं। भारतीय ही नहीं बल्कि, विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दुनिया में पांचवें बल्लेबाज़ हैं। क्रिस गेल (Chris Gayle) इस सूची में 14562 रन बनाकर शिखर पर विराजमान हैं।

    T20 Cricket में 7000 रन बना चुके भारतीय बल्लेबाज़

    • विराट कोहली (Virat Kohli): 10326 रन
    • रोहित शर्मा (Rohit Sharma): 9936 रन
    • शिखर धवन (Shikhar Dhawan): 8818 रन
    • सुरेश रैना (Suresh Raina): 8654 रन
    • रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa): 7070 रन
    • महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): 7001 रन