ipl 2022 mumbai indians Rohit Sharma Tweeted I Love This Team And Its Environment For MI
File Photo

इस सीजन में मुंबई लगातार 8 मैच हार चुकी है।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल (IPL) के इतिहास में सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस सीजन में मुंबई लगातार 8 मैच हार चुकी है। इस वजह से मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। लगातार हार का सामना करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपना दर्द बयां किया। 

    रविवार को लखनऊ सुपरजायन्ट्स के खिलाफ खेला गया मैच मुंबई इंडियंस (MI) हार गई। इसके बाद मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उनका दर्द छलक रहा है।

    रोहित ने ट्वीट किया, ‘इस टूर्नामेंट में हमने अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया लेकिन ऐसा होता है, कई खेल की दिग्गज टीमें इस चरण से गुजरी हैं, लेकिन मुझे यह टीम और इसका माहौल पसंद है।साथ ही शुभचिंतकों की सराहना करता हूं जिन्होंने अब तक टीम के प्रति भरोसा और निष्ठा दिखाई है।’

    बता दें कि, आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। हालांकि, अभी तक चेन्नई प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।