File Photo
File Photo

उन्होंने मंगलवार की सुबह फैंस को खुशखबरी दी।

    Loading

    नई दिल्‍ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में राजस्थान रॉयल (Rajasthan Royals) की तरफ से खेल रहे विस्‍फोटक बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के घर किलकारियां गूंजी है। शिमरोन हेटमायर पहली बार पिता बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह फैंस को खुशखबरी दी। 

    शिमरोन हेटमायर ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपने बेटे (New Born Baby Boy) की पहली झलक दिखाई। इस खबर के बाद हर कोई हेटमायर को पिता बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं । 

    बता दें कि, कुछ दिनों पहले हेटमायर (Shimron Hetmyer) अपने बच्‍चे के जन्‍म के लिए राजस्‍थान रॉयल्‍स का कैंप छोड़कर घर रवाना हो गए थे। वहीं, वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। अपने घर जाने से पहले हेटमायर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में नज़र आए थे। इस मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। इसके बाद अगली सुबह वह अपने घर के लिए रवाना हो गए थे। 

    घर रवाना होने से पहले हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने कहा था कि, वो अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर घर लौटे हैं। लेकिन,वह जल्द ही  टीम से जुड़ जाएंगे। हेटमायर ने कहा कि वह पहली बार पिता बनने जा रहे हैं। इसलिए घर लौट रहे हैं। उनका सारा सामान यहीं है। उन्‍हें मिस न करें। वे जल्‍द ही लौटेंगे।

    आईपीएल 2022 में हेटमायर (Shimron Hetmyer) के प्रदर्शन की बात करें तो 11 मैचों में उन्‍होंने 70 की औसत और 160 की स्‍ट्राइक रेट से 291 रन बनाए। वहीं, इस सीजन में हेटमायर ने एक अर्धशतक लगाया है। वह 7 मुकाबलों में वो नॉट आउट रहे हैं।