
इस पोस्ट से संजू सैमसन (Sanju Samson) काफी नाराज हो गए।
नई दिल्ली, आज से आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज होने वाला है। वहीं, इस लीग के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। हाल ही में रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजाकिया पोस्ट किया था। जिसके कारण अब टीम के कप्तान संजू सैमसन (Captain Sanju Samson) नाराज हो गए है।
दरअसल, आईपीएल (IPL 2022) से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर पर टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें सिर पर बड़ी टोपी होने के साथ ही कान में झुमके लटक रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा भी है। रॉयल्स ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था- ‘क्या खुब लगते हो।’
Rajasthan Royals deleted the tweet after Sanju’s response.
Sanju has also unfollowed RR on Twitter. pic.twitter.com/M7SPPLvucR
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 25, 2022
इस पोस्ट से संजू सैमसन (Sanju Samson) काफी नाराज हो गए। इसके बाद रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। टीम द्वारा ऐसा मजाक किए जाने के बाद संजू सैमसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘दोस्तों के लिए यह सब करना ठीक है लेकिन टीमों को पेशेवर होना चाहिए।’ इसके साथ ही उन्होंने टीम को ट्विटर पर अनफॉलो भी कर दिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद रॉयल्स के आधिकारिक हैंडल से सैमसन की तस्वीर डिलीट कर दी गई।
Its ok for friends to do all this but teams should be professional..@rajasthanroyals https://t.co/X2iPXl7oQu
— Sanju Samson (@IamSanjuSamson) March 25, 2022
संजू सैमसन (Sanju Samson) द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त करने के बाद, रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपना बयान जारी किया। रॉयल्स ने अपने बयान में कहा कि, वे अपनी सोशल मीडिया अप्रोच और टीम में बदलाव कर रहे हैं। मैनेजमेंट अपनी डिजिटल स्ट्रेटजी का मूल्यांकन करने के बाद नई टीम बनाएगी।
https://t.co/bDwj0V6Vms pic.twitter.com/tXfaLpoOxl
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 25, 2022
रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने कहा, “आज की घटना के बाद हम सोशल मीडिया के लिए हमारी सोच, दृष्टिकोण और टीम में बदलाव करेंगे। टीम अपने पहले मुकाबले के लिए एकदम तैयार है। हम इस बात को अच्छे से समझते हैं कि आईपीएल का सीजन है और हर फैन सभी अपडेट चाहता है लेकिन हम इसे जल्दी ही ठीक करेंगे।”
बता दें कि, आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स 29 मार्च को अपना पहला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा।