मैक्सवेल की वेडिंग पार्टी में जमकर डांस करते दिखे ‘किंग कोहली’, ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए ‘विरूष्का’

    Loading

    मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Wedding Party) हाल ही में भारतीय मूल की विनी रमन (Vini Raman) के साथ शादी की है। अपनी शादी की वजह से वह आईपीएल 2022 में RCB के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं हो पाए थे। मैक्सवेल ने अपनी शादी हिंदू और ईसाई धर्मों के रीति-रिवाजों से की थी। ऐसे में अब आईपीएल 2022 के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल को शादी की पार्टी दी है। जिसमें RCB के पूर्व कप्तान और बाकी खिलाड़ी नज़र आए। 

    मैक्सवेल की इस पार्टी में विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) के साथ दिखाई दिए। दोनों कपल ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहना था। विराट ने काला कुर्ता और सफ़ेद पजामा पहन रखा था। इतना ही नहीं इस पार्टी में विराट शानदार डांस करते हुए भी नज़र आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Virat Kohli Dance In Maxwell Wedding Party) हो रहा है। जिसमें वह जमकर एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में साउथ इंडियन फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना ‘ऊ अंटावा’ बज रहा है। जिसमें सभी खिलाड़ी नाच रहे होते हैं, तभी विराट कोहली भी एंट्री मारते हैं और पुष्पा फिल्म के हीरो के अंदाज में डांस करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह वीडियो उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इस डांस से पार्टी में माहौल बन जाता है। 

    वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ नज़र आ रही हैं। इस फोटो में दोनों ही ट्रडीटीनल ड्रेस में बहुत खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस जमकर लाइक भी कर रहे हैं। साथ ही शानदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    गौरतलब है कि आईपीएल (IPL 2022) में आरसीबी (RCB) की टीम 9 मैचों में 10 अंक के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर विराजमान है। टीम का प्रदर्शन फ़िलहाल उतना अच्छा नहीं है, जिसने होना चाहिए। वहीं टीम के पूर्व कप्तान कोहली की करें तो इस सीजन में भी उनका बल्ला खामोश रहा है। वह इस सीजन में दो बार शून्य पर भी आउट हो चुके हैं।