ipl 2022 rcb-vs-csk-ms-dhoni-is-focusing-on-his-flaws-instead-of-the-points-table
File Photo

आईपीएल 2022 (RCB) के 49वें मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 174 रन का लक्ष्य दिया था।

    Loading

    मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings) के बीच मैच खेला गया। यह मैच आरसीबी (RCB) ने 13 रनों से जीतकर सीएसके (CSK) को करारी शिकस्त दी है। मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कहा कि, उनकी टीम के अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है। 

    आईपीएल 2022 (RCB) के 49वें मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 174 रन का लक्ष्य दिया था। वहीं, इसके जवाब में धोनी की टीम आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें यह देखते रहना चाहिए कि क्या गलत हुआ। आप अंक (तालिका) को देख कर विचलित हो सकते है। हम अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे हैं ना कि अंक तालिका में हम किस स्थान पर हैं।”

    धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आगे कहा,‘‘हमने (बेंगलोर को) प्रतिस्पर्धी स्कोर पर रोका था लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पिच का अंदाज़ा रहता है।  लक्ष्य का पीछा करना आकलन का खेल है। हमारे बल्लेबाज सही से आकलन नहीं कर पाए।”

    हार के बाद धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कहा, “हमने उन्हें 170 के आसपास रोक दिया था। मुझे लगा कि दूसरे हाफ में विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा हो जाएगा। हमने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की। सबकुछ हमारी योजना के मुताबिक चल रहा था। लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने निराश किया। लक्ष्य का पीछा करना आकलन का खेल है। हमारे बल्लेबाज सही से आकलन नहीं कर पाए। जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो, आपको पता होता है कि आपको कितने रन की जरूरत है और उस समय आप अपने शॉट्स खेलने के बजाय मैच की परिस्थितियों के मुताबिक खेलते हैं।”