ipl 2022 rcb-vs-csk virat-kohli-blasted-for-aggressive-celebration-after-ms-dhoni-dismissal-during match

बुधवार को खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 33 गेंदों पर 30 रन बनाएं।

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 49वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings) के बीच खेला गया। यह मैच आरसीबी (RCB) ने 13 रनों से जीत लिया। बुधवार को खेले गए मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 33 गेंदों पर 30 रन बनाएं। विराट कोहली पिछले कई सालों से कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे है। जिस वजह से वह अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। अब चेन्नई (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख वह एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गए है। 

    आईपीएल 2022 में चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के आउट होने के बाद ऐसा रिएक्शन दिया, जिस वजह से अब वह एक बारे फायर ट्रोल हो गए है। 

    दरअसल, चेन्नई के पारी के 19वां ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी करने आए। इस ओवर की पहली बॉल पर हेजलवुड ने एमएस धोनी को रजत पाटीदार के हाथों कैच करा दिया। फील्डर के कैच लपकते ही विराट गुस्से से आग बबूला हो गए। इस दौरान उनका खतरनाक रिएक्शन देखने लायक था। धोनी के आउट होते ही कोहली इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अभद्र भाषा (foul language) का इस्तेमाल कर दिया। 

    किंग विराट की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई।  उनके इस रिएक्शन के बाद फैंस ने अब विराट की क्लास लगानी शुरू कर दी है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अस्वीकार्य, वह सचमुच भारतीय सेना, खासकर धोनी को गाली दे रहा है। मैं हमेशा से जानता हूं कि कोहली देशद्रोही है।’