ipl 2022 rcb vs csk wasim-jaffer-was-crazy-about-the-girl-who-proposed-to-rcb-fan-did-such-a-tweet-that-went-viral

दूसरी तरफ स्टेडियम में मौजूद एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया।

    Loading

    पुणे: बुधवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और  चेन्नई सुपरकिंग्स (Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में कई अनदेखे नज़ारे देखने को मिले। एक तरफ मैदान पर रोमांचक मैच चल रहा था।

    वहीं, दूसरी तरफ स्टेडियम में मौजूद एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। लड़की का बॉयफ्रेंड आरसीबी फैन (RCB Fan) है। इतना ही नहीं लड़के ने भी प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इस खूबसूरत लम्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

    हाल ही में वसीम जाफर (Wasim Jaffer) अपने ट्विटर पर इस खास लम्हे की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि, किस तरफ लड़की घुटने पर बैठकर लड़के को प्रपोज करती है। वसीम जाफर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,  ‘स्मार्ट लड़की, जो आरसीबी फैन को प्रपोज कर रही है। अगर वह आरसीबी टीम के साथ लॉयल रह सकता है, तो वह अपने पार्टनर के साथ जरूर लॉयल रहेगा। बहुत सही किया और प्रपोज करने के लिए सही दिन चुना।’

    अब सोशल मीडिया पर इस लड़के और लड़की की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कई लोग इस तस्वीर पर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, मैच की बात करें तो, आरसीबी ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में सीएसके को 13 रनों से हराया।