ipl 2022 reaction-on-ravindra-jadeja-mahendra singh dhoni-csk-captaincy-Virender Sehwag-irfan-pathan-chennai-super-kings-captain

अब आईपीएल 2022 के बीच में जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है।

    Loading

    नयी दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में बड़ा बदलाव हुआ है। आईपीएल शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने कप्तानी छोड़ टीम की कमान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सौंपी थी। लेकिन, अब आईपीएल 2022 के बीच में जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में सीएसके (CSK) की कमान फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के हाथों में चली गई है।

    अब इस मामले में कई दिग्गजों ने अपना रिएक्शन दिया है। इसी दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपनी राय व्यक्त की है। सहवाग ने कहा कि, हम पहले दिन से ही यह बात कह रहे हैं कि धोनी के बगैर चेन्नई टीम का हाल बुरा ही होगा। वीरेंद्र सहवाग के अलावा इरफान पठान, वसीम जाफर समेत और भी कई दिग्गजों ने अपना रिएक्शन दिया है।

    हाल ही में वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘हम यह बात पहले दिन से ही कह रहे हैं कि यदि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान नहीं होंगे, तो चेन्नई टीम का कुछ नहीं हो सकता। खैर देर आए दुरुस्त आए। उनके पास अब भी मौका है। उनके पास अब भी काफी मैच हैं। अब एक बड़ा बदलाव होगा।’ इसके अलावा इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा कि वह जडेजा की फीलिंग समझ सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि उनका खेल प्रभावित नहीं हुआ होगा।

    सहवाग के साथ अजय जडेजा ने भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, ‘जब उन्हें (जडेजा) कप्तान बनाया गया था, तब मुझे नहीं लगता कि उनेक पास कोई ऑप्शन होगा। अब जब उनसे कप्तानी छीन ली गई है, तब भी उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था। यदि धोनी किसी टीम में हैं, तो उन्हें कप्तान बनना होगा। मैंने यही बात 2019 वर्ल्ड कप के दौरान भी कही थी, जब टीम इंडिया खेल रही थी। मेरा मानना है कि कहीं ना कहीं जडेजा भी इससे खुश होंगे। यह उनके कंधों पर हकीकत में एक बड़ा बोझ था।’

    बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग 4 बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है। वहीं, आईपीएल में चेन्नई टीम 9 बार फाइनल मैच खेल चुकी है। चेन्नई टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL चैम्पियन रही है। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में सीएसके दो बार चैम्पियंस लीग का भी खिताब जीत चुकी है।