IPL 2023 Final Match will be played today on Reserve Day, GT vs CSK world war will be held on the ground of Ahmedabad

Loading

आज 29 मई की शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2023 Final Match CSK vs GT खेला जाना है। हालांकि, यह मुकाबला बीते कल, रविवार 28 मई को खेला जाना था। लेकिन, बारिश की वजह से नहीं हो सका। आज IPL 2023 Reserve Day के दिन यह खिताबी मैच खेला जाएगा। यूं तो टॉस शाम 7 बजे होना है और आधा घंटे बाद खिताबी महायुद्ध का आरंभ। अब सबकुछ टिका है आज के मौसम पर। जानिए आज बारिश की कितनी है आशंका। क्या बोलता है मौसम का अनुमान। 

गौरतलब है कि डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस लगातार फाइनल में जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए जान झोंकी देगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की येलो आर्मी के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी रणनीतियों से GT को धूल चटाकर ताज़ा सीजन का ताज पहनने के लिए खून-पसीना एक कर देंगे।

आइए जानें इस पिच का मिजाज़ और क्या बोलता है मौसम का अनुमान

IPL का इतिहास बताता है कि नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान पर आज जहां खेल होना है, इस मैदान पर अब तक कुल 26 मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 13 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने भी 13 मैच जीते हैं। 

गौरतलब है कि, यह मैदान GT का होम ग्राउंड है। और, इस IPL 2023 के ताज़ा सीजन में GT ने अपने पिछले मैच IPL 2023 Qualifire-2 MI vs GT में MI को 62 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज़ की थी। आज एक दिन बाद, यानी उस जीत के दूसरे दिन उसी मैदान पर फाइनल मैच में CSK उसे चुनौती देगी। आईपीएल का इतिहास बताता है कि इस ताज़ा सीजन में GT ने इस मैदान पर कुल 8 मैच खेले हैं,  जिसमें से 5 में उसने जीत दर्ज की है।

इस IPL 2023 के ताजा सीजन के 31 मार्च 2023 को नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खेले गए पहले मैच में CSK vs GT मुकाबले में CSK को हार झेलनी पड़ी थी।  उसके बाद 23 मई को चेन्नई के चिदंबरम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए CSK vs GT IPL 2023 Qualifire-1 Match चेन्नई सुपर किंग्स ने GT को 15 रनों से हराया था। लेकिन, नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के इस मैदान पर हर लिहाज़ से GT मजबूत नज़र आ रही है। 

पिच का मिजाज़ क्या है

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया मानी जाती है। इस पिच पर आम तौर पर हाई स्कोरिंग मैच देखे गए हैं। यहां गेंद को बढ़िया उछाल मिलती है। वहीं दूसरी तरफ, तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में बढ़िया स्विंग मिल सकती है। कुछ वक्त बीत जाने के बाद इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों का भी जलवा चल सकता है। यूं तो अब तक खेले गए कुल 26 मैचों में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 13 और चेज़ करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं। ज्यादा, अंतर नहीं है। पर, माना जा रहा है कि टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकते हैं।

मौसम का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन भले गरम रहेगा, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने और शाम ढलने के बाद 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने का अनुमान है। मैच के निर्धारित समय के दौरान एक बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है। यानी, मैच का रोमांच देखा जा सकेगा। 

-विनय कुमार