ipl-2023-gt-vs-csk-final-match-ms-dhoni-stumping-shubman-gill-video-virender-sehwag

Loading

अहमदाबाद : चेन्नई सुपर किंग्स ने गत विजेता गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) को हराकर पांचवी बार आईपीएल (IPL 2023) का ख़िताब जीता है। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक बार फिर जलवा देखने को मिला। इस मैच के दौरान धोनी ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाते हुए सबको हैरान कर दिया।

मुंबई को फाइनल में पहुंचने से रोकने में गुजरात के शुभमन गिल (Shubman Gill) की अहम भूमिका रही। चेन्नई के सामने भी शुभमन गिल ही चुनौती थे। लेकिन धोनी की तेजी के सामने शुभमन गिल कुछ नहीं कर पाएं। धोनी ने स्टंप के पीछे से कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देख फैंस दंग रह गए। वहीं, धोनी की ऐसी तेजी को देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। 

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बिजली की गति से स्टंप किया और शुभमन गिल को आउट किया। इस स्टंपिंग के दौरान धोनी का रिएक्शन टाइम महज 0. 1 सेकंड से भी कम था। रवींद्र जडेजा की वह गेंद टर्न ले रही थी, ऐसे में शुभमन गिल आगे बढ़े और डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन धोनी के स्टंप के पीछे खड़े होने से गिल की कोशिश नाकाम रही और गिल स्टंप आउट हो गए। धोनी ने कुछ ही समय में गिल को स्टंप आउट कर दिया। रिप्ले में दिख रहा था कि गिल समय रहते अपना पैर क्रीज पर नहीं ला सके। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विकेट के पीछे खड़े धोनी की स्टंपिंग का वीडियो देखने के बाद वीरेंद्र सहवाग भी माही की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। सहवाग ने धोनी की जमकर तारीफ की है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए कहा,  “शानदार! आप बैंक से नोट बदल सकते हैं, लेकिन विकेट के पीछे के एमएस धोनी को नहीं बदल सकते…एमएस धोनी हमेशा की तरह तेज।”

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी ने अपने अब तक के शानदार करियर में विकेट के पीछे खड़े होकर अच्छे बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।  अब तक धोनी ने 180 विकेट लिए हैं, जिसमें बिना 42 स्टंपिंग के 138 कैच शामिल हैं। धोनी आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर हैं। धोनी विकेटकीपिंग के मामले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। दिनेश कार्तिक 169 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।