ipl-2023-josh-little-ruled-out-of-psl-with-hamstring-niggle-gujarat-titans-hardik-pandya

Loading

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। आईपीएल के इस सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले ही पिछले सीजन की चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। गुजरात टाइटंस का एक बड़ा खिलाड़ी सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गया है। जिस वजह से उनका इस सीजन में खेलना मुश्किल हो सकता है। 

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आयरलैंड के स्टार खिलाड़ी जोश लिटिल को 4.40 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपये ही था। बता दें कि, जोश लिटिल (Josh Little) ने आईपीएल ऑक्शन में इतिहास रचा था। वह आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी थे। 

आईपीएल 2023 के लिए गुजरात ने मोटी रकम देकर इस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया। लेकिन, अब वह इस सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल हो गए हैं। जोश लिटिल (Josh Little) पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलने वाले थे। वह मुल्तान सुल्तांस की टीम में शामिल थे। लेकिन, अब वह चोट के कारण पीएसएल से भी बाहर हो गए है। वहीं, वह इलाज के लिए स्वदेश लौट आए हैं। 

वह साउथ अफ्रीका टी20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की जकड़न का अनुभव किया, जिसके चलते वह अब इस पीएसएल से बाहर हो गए हैं। वहीं, उनके आईपीएल अनुबंध को पूरा करने के लिए समय पर अपनी फिटनेस हासिल करने की उम्मीद है। 

गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड: 

हार्दिक पंड्या (कप्तान), केन विलियमसन, अभिनव सदरंगानी, अल्जारी जोसेफ, बी। साईं सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, शिवम मावी, प्रदीप सांगवान, जोश लिटिल, केएस भरत, ओडीन स्मिथ, आर। साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शुभमन गिल, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, यश दयाल, उर्विल पटेल, मोहित शर्मा।