ipl-2023-only-ms-dhoni-could-have-taken-csk-into-the-final-says-virender-sehwag

Loading

मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के दुनिया भर में लाखों फैंस है। शायद ऐसा कोई भी ना हो जो माही की तारीफ न करें। अब इस लिस्ट में पूर्व पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का नाम शामिल हो गया है। हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, सिर्फ धोनी ही सीएसके को आईपीएल के फाइनल (IPL 20123) में ले जा सकते थे। पूर्व क्रिकेटर के अनुसार, माही को इसी वजह से दुनिया भर से इतना प्यार और सम्मान मिलता है।

मालूम हो कि, चेपॉक के मैदान पर खेला गया आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। इस मैच में चेन्नई का सामना गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) से हुआ था। चेन्नई ने गुजरात को 15 रनों से हराकर आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही धोनी (MS Dhoni) की टीम ने आईपीएल के फाइनल में 10वीं बार जगह बनाई है। 

आईपीएल के 16 वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा “चेन्नई सुपर किंग्स क्या जबरदस्त टीम है। लीडरशिप वो होती है कि आप अपने उपलब्ध प्लेयर्स से उनका बेस्ट कैसे निकलवाते हैं। जिस तरह के गेंदबाज चेन्नई के पास थे उसे देखते हुए केवल एम एस धोनी ही उनको फाइनल तक ले जा सकते थे। इसी वजह से धोनी को इतना प्यार मिलता है।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

वीरेंद्र सहवाग के अलावा गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी धोनी के कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा “एम एस धोनी की यही तो खासियत है। अपने दिमाग से वो जिस तरह से गेंदबाजों का प्रयोग करते हैं आपको ऐसा लगता है कि 10 रन उन्होंने और जोड़ दिए हैं। हम लगातार विकेट गंवाते रहे और धोनी ने सही समय पर सही गेंदबाज का प्रयोग किया। मुझे उनके लिए भी काफी खुशी हो रही है। अगर हम अगला मैच जीत गए तो फिर रविवार को फाइनल में धोनी से दोबारा मिलना काफी बेहतरीन रहेगा।”