मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें (IPL 16) सीजन का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
भारत के सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) ने मुंबई इंडियंस के साथ किट पर लीड ट्राउजर पार्टनर के रूप में अपने पार्टनरशिप (Official Partner) की घोषणा की है। इस बड़ी पार्टनरशिप के जरिए रिलायंस डिजिटल लोगों के बीच अपनी जगह बनाना चाहता है।
क्रिकेट से सभी वर्ग और आयु के लोग जुड़े रहते है। ऐसे में रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) अब क्रिकेट के जरिए ही करोड़ों भारतियों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही इस पार्टनरशिप से रिलायंस डिजिटल भारत को तकनीक से दोस्ती करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए इसका उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।
पांच बार आईपीएल (IPL) का ख़िताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस टीम के काफी फैंस हैं। इस पार्टनरशिप के साथ, रिलायंस डिजिटल पूरे भारत में ग्राहकों को आकर्षक ऑफर देगा। जो लोग रिलायंस डिजिटल के स्टोर या सोशल मीडिया पेज पर विजिट करेंगे, उन्हें मुंबई इंडियंस का कुछ सामान जीतने का और मैचों के टिकट भी जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।
शुरुआती दिनों में ग्राहक 1 से 9 अप्रैल तक अपने पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक्स पर कुछ शानदार छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। ऑफ़र में 7.5% तक की तत्काल छूट + रु 1000 तक डिस्काउंट कूपन भी शामिल है।