
-विनय कुमार
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ़ से खेल रहे टीम का धांसू ओपनर पृथ्वी शॉ (Pritivi Shaw) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सपना गिल नाम की एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ काफी समय से भारतीय नेशनल टीम से बाहर हैं। यदि, IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन किए, तो हो सकता है टीम इंडिया में वापसी हो जाए। लेकिन, इस दरम्यान सपना गिल नाम की एक महिला ने अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनके खिलाफ मुंबई पुलिस को FIR दाखिल करने का आदेश जारी करने की दरख्वास्त की है।
सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के अलावा उनके उनके एक नजदीकी दोस्त आशीष सुरेंद्र को भी आरोपी बनाया है। अपनी शिकायत के साथ सपना गिल ने मेडिकल रिपोर्ट भी जमा किया है। सूत्रों के मुताबिक, पृथ्वी शॉ के खिलाफ IPC की धारा 354, 509 और 324 के तहत केस दाखिल करने की अपील की गई है।
चूंकि, मामला पेचीदा और टेक्निकल है, पुलिस भी कानून के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए कदम उठाती है। इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर सपना गिल ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज़ कराया है। इसके अलावा, उन्होंने अदालत से दरख्वास्त की है कि एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सतीश कांवरकर और थाना इंचार्ज भगवत गरांदे के खिलाफ भी FIR दर्ज़ की जाए, क्योंकि उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया था। अब इन दोनों मामलों पर 17 अप्रैल को सुनवाई होगी।