ipl 2023 suryakumar-yadav-will-lead-mumbai-indians-in-ipl-2023-rohit-sharma-may-take-rest

Loading

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL 16) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। इसी बीच अब पांच बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) की टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Captain Changed) की टीम ने अपना कप्तान बदल दिया है।

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का पहला मैच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच खेला जाने वाला है। आईपीएल के इस सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी टीमों के खिलाड़ी अपने घरेलू मैदान पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

इसी बीच खबर सामने आई है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इससे मुंबई के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट से दो दिन पहले अपना कप्तान बदल दिया है। मुंबई ने अब टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपने का फैसला किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि आईपीएल फाइनल के बाद टीम इंडिया (Team India) को एक हफ्ते के अंदर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल खेलना है। साथ ही इसके बाद सभी खिलाड़ी अपने देश में विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएंगे। इस वजह से रोहित शर्मा टीम से बाहर हो जाएंगे।

रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Surykumar Yadav) संभालेंगे। सूर्यकुमार लंबे समय से मुंबई टीम का हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने पिछले साल टी20 में अच्छा प्रदर्शन दिखाया। वह इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं।

पिछले कई सालों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्या की इस साल की आईपीएल में देखना खास होगा। तो ऐसी चर्चा है कि मुंबई का नेतृत्व उन्हें दिया गया है। इस बीच रोहित भले ही मैदान पर नहीं खेल रहे होंगे लेकिन डगआउट में बैठकर मैच देख रहे होंगे।