IPL Mega Auction 2022 Live | आवेश खान की लगी लॉटरी, लखनऊ जॉइंट्स ने 10 करोड़ में खरीदा | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट2 years ago

आवेश खान की लगी लॉटरी, लखनऊ जॉइंट्स ने 10 करोड़ में खरीदा

ऑटो अपडेट
द्वारा- Mrinal Pathak
कंटेंट राइटर
द्वारा- Ravi Shukla
कॉन्टेंट राइटर 
21:10 PMFeb 12, 2022

आवेश खान की लगी लॉटरी

आवेश खान की लगी लॉटरी, लखनऊ जॉइंट्स ने 10 करोड़ में खरीदा।

21:09 PMFeb 12, 2022

DC ने केएस भरत को 2 करोड़ रुपये में खरीदा

अब विकेटकीपर्स का ऑक्शन हो रहा है, दिल्ली कैपिटल्स ने केएस भरत को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. मोहम्मद अजहरुद्दीन, विष्णु विनोद को किसी टीम ने नहीं खरीदा है.

 

20:48 PMFeb 12, 2022

अनुज रावत को आरसीबी को ख़रीदा

अनुज रावत को आरसीबी को ख़रीदा। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 3.40 करोड़ में ख़रीदा। 

20:40 PMFeb 12, 2022

पंजाब ने गब्बर का किया स्वागत

पंजाब ने शिखर धवन को गब्बर अंदाज में किया किया स्वागत।

20:18 PMFeb 12, 2022

पंजाब किंग्स ने हरप्रीत ब्रार को ख़रीदा

पंजाब किंग्स ने हरप्रीत ब्रार को 3.80 करोड़ में ख़रीदा। हरप्रीत को खरीदने के लिए पंजाब और अहमदाबाद में कड़ी लड़ाई लड़ी.

20:13 PMFeb 12, 2022

कमलेश नगरकोटी को दिल्ली कैपिटल्स ने ख़रीदा

कमलेश नगरकोटी को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ में ख़रीदा।

20:08 PMFeb 12, 2022

गुजरात टाइटंस ने राहुल तेवतिया पर खेला बड़ा दांव

गुजरात टाइटंस ने राहुल तेवतिया पर खेला बड़ा दांव,  नौ करोड़ में ख़रीदा।

19:54 PMFeb 12, 2022

शाहरुख खान को प्रीति जिंटा की टीम ने खरीदा

शाहरुख खान को प्रीति जिंटा की टीम ने खरीदा, KKR-CSK की बोली फेल.किंग्स पंजाब ने शाहरुख को नौ करोड़ में खरीदा।

19:42 PMFeb 12, 2022

अभिषेक शर्मा को SRH ने खरीदा

पंजाब के अभिषेक शर्मा के लिए देखने मिली गजब की जंग. 20 लाख से शुरू हुई बोली 6.50 करोड़ तक पहुंची. SRH ने अभिषेक को अपने खेमे में किया शामिल.  

19:37 PMFeb 12, 2022

पराग रियान को 3.8 करोड़ में खरीदा

अनकैप्ड ऑलराउंडर पराग रियान की बोली के लिए गजब की बोली देखने मिली. 30 लाख की बेस प्राइस के पराग को राजस्थान ने 3.8 करोड़ में खरीदा. 

Load More

Loading

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (IPL 2022 Mega Auction) का मेगा ऑक्शन आज यानी 12 फरवरी 2022 से शुरू हो चुका है। नीलामी में भारत समेत दुनियाभर के कई क्रिकेटर्स ने इस बार हिस्सा लिया है। इस मेगा ऑक्शन में लगभग 600 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। वहीं इस साल आईपीएल में दस फ्रैंचाइजीस बोली लगते हुए नज़र आएंगी। पहले दिन की नीलामी में 10 मार्की प्लेयर्स पर खास नजरें रहने वाली हैं। 

इन 10 मार्की प्लेयर्स में भारत के चार और छह विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ओवरऑल 600 खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। जिन 600 क्रिकेटर्स की बोली लगने जा रही है, उसमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। वहीं 7 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हिस्सा ले रहे हैं।  

 

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.