Eoin Morgan
File Photo

    Loading

    आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) का आज रविवार को दूसरा दिन है। ऑक्शन के दूसरे दिन भी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बढ़-चढ़कर बोली लगा रही है। लेकिन इस आईपीएल के इस ऑक्शन में कुछ ऐसा भी हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बीते शनिवार के ऑक्शन में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, जो बेहतरीन प्लेयर हैं। वहीं आज के ऑक्शन में भी कुछ ऐसा ही देखने मिला। दूसरे दिन भी कुछ बड़े नाम शुरुआत राउंड में अनसोल्ड रहे। इन खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan), एरॉन फिंच (Aaron Finch) और डेविड मलान (David Malan)का रहा है।

    आगरा बात करें इयोन मॉर्गन तो उन्होंने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स पिछले साल आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन उस सीजन में मोर्गन की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। उस दौरान उन्होंने 17 मैच खेलकर केवल 133 रन ही बना पाए थे। इसी इस खराब प्रदर्शन की वजह से कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिसके बाद आईपीएल 2022 की नीलामी में मॉर्गन का बेस प्राइस 1।5 करोड़ रुपए था, लेकिन वह अनसोल्ड रहे। मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड की ओडीआई टीम ने नई ऊंचाइयां भी हासिल की है। उन्हीं की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2019 का विश्व कप जीता था।

    वहीं ऑस्ट्रेलियाई के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच को एक बार फिर नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 1।5 करोड़ रुपए था। फिंच आईपीएल 2021 के ऑक्शन में ‘अनसोल्ड’ रहे थे। तब फिंच ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए रखा था। एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया की ओर से T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं उनकी कप्तानी में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था।