Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    भारत का सबसे बड़ा त्यौहार कहे जाने वाला आईपीएल (IPL 2021) जल्द ही शुरू होने वाला है। यह आईपीएल का 14वां सीजन (IPL 14) होगा, जिसकी तयारी के लिए सारे खिलाड़ी (Cricket Players) जुट चुके हैं। वहीं सभी टीम रणनीति बनाने में बिजी भी हो गई है। IPL के इतिहास में सबसे सफल टीम कही जाने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  इस साल भी उनके फैंस (Fans) की नज़र टिकी होगी। ऐसे में टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी फ्रेंचाइजी कैंप ज्वाइन कर लिया है। इसकी जानकारी खुद मुंबई इंडियंस (MI) ने सोशल मीडिया (Scoial Media) पर दी है। बता दें कि रोहित अपने परिवार के साथ बायो-बबल में रह रहे हैं। यहां से उनकी बेटी समायरा (Samaira) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Samaira Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पापा का हेलमेट पहने हुए नज़र आ रही हैं। 

    समायरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। समायरा अपने पापा रोहित की टीम मुंबई इंडियंस (MI) को चीयर करते नज़र आ रही हैं। इस वायरल वीडियो में समायरा के अलावा उनकी मम्मी रितिका और पता रोहित भी दिखाई दे रहे हैं, जो समायरा को हेलमेट पहना रहे हैं। यह वीडियो बेहद ही क्यूट और दिल को जीत लेने वाला है।

    इस वायरल वीडियो की खकसीयत है कि इसमें बेटी समायरा (Samaira) हेलमेट पहनकर अपने पापा रोहित की तरह पुल शॉट मारने की नकल कर रही हैं। रोहित के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं मज़ेदार रिएक्शन्स भी दे रहे हैं। बता दें की इस साल का आईपीएल 2021 ९ अप्रैल से शुरू होने वाला है और पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बिच होगा। वहीं IPL के इतिहास में मुंबई ने 5 बार जीत हासिल की है।