ishwar-pandey-announced-retirement-from-international-and-first-class-cricket

    Loading

    -विनय कुमार

    बीते रविवार, 12 सितंबर को ICC T20 World Cup, 2022 के लिए BCCI की तरफ़ से टीम इंडिया की घोषणा की गई। खिलाड़ियों की लिस्ट आने के बाद भारतीय टीम के लिए खेल चुके फ़ास्ट बोलर ईश्वर पांडे (Ishwar pandey) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट औऱ फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया। ईश्वर पांडे ने अपने Instagram अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। ईश्वर पांडे ने Instagram पोस्ट में लिखा कि, “2007 से शुरू हुआ यह सफ़र बेहतरीन रहा, और मैंने मैदान पर इसका भरपूर आनंद लिया।”  

    गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ईश्वर पांडेय को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने इस अफ़सोस को ज़ाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि वे भारत के लिए नहीं खेल पाए। उन्होंने कहा, “मुझे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था, जो मेरे लिए गर्व की बात थी। लेकिन, इस बात का अफ़सोस रहेगा कि मुझे देश के लिए खेलने का और मौका नहीं मिल पाया।”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ishwar pandey (@ishwar22)

    आपको याद दिला दें कि ईश्वर पांडे IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेल चुके हैं। और, अब तक खेले मैचों में उन्होंने 18 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर में कुल खेले 73 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 263 और List-A Cricket में 63 विकेट चटकाए हैं। और, IPL में कुल खेले 71 मैचों में उन्होंने अपनी तेज़ गेंदबाज़ी से 68 शिकार किए।