PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    Most Runs in Test Cricket: इंग्लैंड टेस्ट टीम (England Test Team) के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने इतिहास रच दिया है। रूट ने न्यूजीलैंड (ENG vs NZ Test Series) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ एक रिकॉर्ड बना दिया है। लॉर्ड्स में खेलते हुए रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हज़ार रन भी पूरे कर लिए हैं। जो रूट ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज हैं, उनसे पहले एलिस्टर कुक (Alastair Cook) ने 10 हज़ार पूरे किए थे। लॉर्ड्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज़ में बढ़त हासिल कर ली है। 

    कप्तानी छीनने के बाद जो रूट का यह पहला टेस्ट मैच था, इस समय इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है। वहीं 31 साल 157 दिन के जो रूट पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 90 के दशक में पैदा हुए और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे (Joe Root 10000 Test Runs) कर लिए। इसमें सबसे खास बात ये है कि इंग्लैंड के लिए सबसे पहले दस हजार टेस्ट रन बनाने वाले एलिस्टर कुक ने भी यह रिकॉर्ड 31 साल 157 दिन की उम्र में ही हासिल किया था। 

    जो रूट के नाम इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 9,000 रन बनाने का भी रिकॉर्ड है। हालांकि, अब उन्होंने 10,000 रनों का आंकड़ा छूकर लिया है। इस दौरान उन्होंने 113 टेस्ट खेले हैं और 10015 रन बनाए हैं। जबकि 26 शतक औरत 53 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं उनका हाई स्कोर 254 का रहा है। 10 हज़ार रन पूरा कर रूट दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। 

    देखें 10 हज़ार रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट 

    1. सचिन तेंदुलकर- 15921
    2. रिकी पोंटिंग- 13378 
    3. जैक्स कालिस- 13289 
    4. राहुल द्रविड़- 13288 
    5. एलिस्टर कुक- 12472 
    6. कुमार संगकारा- 12400 
    7. ब्रायन लारा- 11953
    8. शिवनारायण चंद्रपॉल- 11867 
    9. महेला जयवर्धने- 11814 
    10. एलन बॉर्डर- 11174 
    11. स्टीव वॉ- 10927 
    12. सुनील गावस्कर- 10122 
    13. युनूस खान- 10099 
    14. जो रूट- 10015