सुबह लापता हुए केदार जाधव के पिता, शाम को पुलिस ने ढूंढ निकाला, इस बीमारी से हैं पीड़ित

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केदार जाधव (Kedar Jadhav) के पिता महादेव जाधव (Mahadev Jadhav Missing) सोमवार को लापता हो गए थे। केदार के पिता 75 साल के है। वह पुणे (Pune) स्थित घर के करीब से लापता हुए थे। हालांकि, अब केदार जाधव के पिता मिल गए हैं। भारतीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता की तस्वीर शेयर इसकी जानकारी दी।

सोमवार को केदार जाधव (Kedar Jadhav) के पिता महादेव जाधव सोमवार को सुरक्षा गार्ड को गुमराह कर सुबह घर से निकले और कुछ देर बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया।जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बिना समय गंवाए महादेव जाधव की तलाश करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने क्रिकेटर के पिता को ढूंढ निकाला। पुलिस ने CCTV फुटेज हासिल किया है जिसमें उसे आखिरी बार कर्वे नगर में देखा गया था।

अलंकार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि, केदार जाधव की शिकायत के मुताबिक उनके पिता को ‘डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) है। अधिकारी ने कहा,”महादेव जाधव सुबह की सैर के लिए निकले और उसके बाद से गायब हैं। रिहायशी परिसर के दरवाजे से निकलने के बाद से वह नजर नहीं आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी।”

बता दें कि, केदार जाधव (Kedar Jadhav) ने भारत के लिए 73 वनडे मैच खेले हैं। वहीं, केदार साल 2007 से महाराष्ट्र के लिए रणजी क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 के बाद उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2023 में उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला।