Suryakumar Yadav and Kieron Pollard

    Loading

    -विनय कुमार

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला रांची में शुरू हो चुका है। इस सीरीज में भारत के महाविस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) T20I Cricket में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनके पास इस सीरीज में T20I Cricket में छक्कों की सेंचुरी लगाने का अवसर है।

    अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत साल 2022 का ICC Player of The Year जीतने वाले सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही कम समय के T20I Cricket में कई कीर्तिमान बनाए, और कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। अब छक्कों की सेंचुरी पूरा करने के भी वे बड़े करीब हैं। छक्कों का शतक पूरा करने के लिए उन्हें सिर्फ 8 छक्के चाहिए। जैसे ही वे 8 छक्के लगा लेंगे, वे 100 छक्के पूरा कर लेंगे और T20I Cricket 100 छक्के लगाने वाले वे तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

    T20I Cricket में Suryakumar Yadav

    सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 से अब तक कुल 45 T20I Match खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से कुल 1578 रन निकले। इस आंकड़े में उनकी 3 सेंचुरी और 13 हाफ सेंचुरी शामिल हैं। इस दरम्यान उन्होंने कुल 92 छक्के लगाए हैं।

    T20I Cricket में छक्कों की सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

    गौरतलब है कि T20I Cricket में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने छक्कों की सेंचुरी पूरी कर ली है। केएल राहुल 100 छक्कों से सिर्फ 1 कदम दूर हैं।

    ओवरऑल बात की जाए तो वेस्ट इंडीज़ के बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) 99 छक्के लगाए हैं। यदि इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव 8 छक्के लगा लेते हैं, तो वे कायरन पोलार्ड से आगे निकल जाएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के आंकड़ों से अभी वे कई पीछे हैं।

    भारतीय बल्लेबाज और T20I छक्के

    1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) : 182 छक्के

    2. विराट कोहली (Virat Kohli) : 117 छक्के

    3. केएल राहुल (KL Rahul) : 99 छक्के

    4. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) : 92 छक्के