KKR vs LSG will be a great battle in Kolkata this evening, know the head to head statistics of matches between these two teams in IPL, who has the upper hand

Loading

आज शनिवार, 20 मई को IPL 2023 के एक और Double Header Day में दूसरा मैच शाम 7:30 बजे KKR vs LSG कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में (Eden Gardens Stadium Kolkata IPL 2023) में खेला जाएगा। आइए जानें KKR vs LSG के बीच अब तक खेले गए मैचों के Head To Head आंकड़े।

गौरतलब है कि LSG (Lucknow Super Giants IPL 2023) नई टीम है और उसका आईपीएल में यह दूसरा सीजन है। इस टीम ने IPL 2022 में इस लीग में कदम रखा था। पिछले सीज़न में उसका प्रदर्शन बढ़िया रहा था। 

KKR vs LSG के बीच Head To Head आंकड़ों की बात करें, तो इन दोनों के बीच अब तक सिर्फ़ 2 मैच खेले गए हैं। जिसमें दोनों मैच LSG ने जीते हैं। पहला मैच IPL 2022 में 7 मई को Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune को खेला गया था। जिसमें Lucknow Super Giants ने Kolkata Knight Riders को 75 रनों से शिकस्त दी थी। वह IPL 2022 सीज़न का 53वां मैच था। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के घातक तेज़ गेंदबाज़ आवेश ख़ान (Aavesh Khan Player of The Match IPL 2022 LSG vs KKR) को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। उन्होंने उस मुकाबले में अपने  3 ओवर के स्पेल में 1 मेडेन ओवर की थी। और, 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

LSG vs KKR का दूसरा मुकाबला भी पिछले सीज़न IPL 2022 में हुआ था। वह मैच 18 मई 2022 को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में KKR को LSG ने 2 रनों से बड़ी रोमांचक जीत हासिल की थी। वह IPL 2022 का 66वां मैच था। क्विंटन डी कॉक ‘प्लेअर ऑफ द मैच’ (Quinton de Kock Player of The Match IPL 2022 LSG vs KKR) बने थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से सिर्फ़ 70 गेंदों में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि IPL 2023 के ताज़ा सीजन में KKR ने अब तक कुल खेले 13 मैचों में 6 में जीत हासिल की और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2023 के प्वॉइंट्स टेबल में 12 प्वाइंट्स और -0.256 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर है। 

जबकि, Lucknow Super Giants (LSG IPL 2023) की टीम ने अब तक खेले कुल 13 मैचों में 7 में जीत, 5 मुकाबलों में हार और CSK के खिलाफ एक बेनतीजा मैच के के बाद IPL 2023 Points Table में 15 प्वाइंट्स और +0.304 नेट रन रेट के साथ 3रे नंबर पर है।

हेड टू हेड आंकड़े और IPL 2023 के ताज़ा सीजन, दोनों पर गौर करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी नज़र आता है। लेकिन, कोलकाता नाइट राइडर्स आज अपने होम ग्राउंड में खेलेगी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैदान में अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में KKR एडवांटेज में रह सकती है। 

आइए जानें दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR IPL 2023 Team)

नितीश राणा (Nitish Rana Captain), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा , डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, जेसन रॉय। 

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants LSG IPL 2023 Team)

केएल राहुल (KL Rahul Regular Captain), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya Captain), आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक।

-विनय कुमार