KKR vs SRH, IPL 2022 Live | हैदराबाद की करारी हार, कोलकाता ने 54 रनों से जीता मुकाबला | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटMay, 14 2022

हैदराबाद की करारी हार, कोलकाता ने 54 रनों से जीता मुकाबला

ऑटो अपडेट
द्वारा- Shubham Sondawale
कंटेन्ट राइटर
23:13 PMMay 14, 2022

शशांक सिंह आउट

19वां ओवर लेकर आए टिम साउथी ने 4 रन दिए और शशांक सिंह के रूप में एक विकेट चटकाई।

23:10 PMMay 14, 2022

रसल ने चटकाई दो विकेट

18वां ओवर लेकर आए आंद्रे रसल ने मात्र 6 रन देकर दो विकेट चटकाई। उन्होंने वाशिंगटन सूंदर और मार्को यांसेन को आउट किया।

23:09 PMMay 14, 2022

17वां ओवर समाप्त

17वां ओवर लेकर आए साउथी ने मात्र 6 रन दिए।  

23:08 PMMay 14, 2022

16वां ओवर समाप्त

16वां ओवर लेकर आए चक्रवर्ती ने 1 रन दिया।

22:50 PMMay 14, 2022

मारक्रम 32 रन बनाकर आउट

15वां ओवर लेकर आए उमेश यादव ने 9 रन दिए और खतरनाक बल्लेबाज मारक्रम को चलता किया। उन्होंने पहली गेंद पर एक छक्का लगाया। इसके बाद उमेश ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

22:48 PMMay 14, 2022

14वां ओवर समाप्त

14वां ओवर लेकर आए चक्रवर्ती ने 13 रन दिए। इस ओवर के पहले और तीसरे गेंद पर मारक्रम ने दो छक्के जड़े।

22:44 PMMay 14, 2022

निकोलस पूरन 2 रन बनाकर आउट

13वां ओवर लेकर आए सुनील नारायण ने 4 रन दिए और एक विकेट चटकाई। उन्होंने पूरन को कैच आउट किया।

22:37 PMMay 14, 2022

अभिषेक शर्मा 43 रन बनाकर आउट

12वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती ने 5 रन देकर सेट बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 43 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट किया।

22:36 PMMay 14, 2022

11वां ओवर समाप्त

11वां ओवर लेकर आए सुनील नारायण बढ़िया गेंदबाजी की और मात्र 3 रन दिए। 

22:33 PMMay 14, 2022

10वां ओवर समाप्त

10वां ओवर लेकर आए आंद्रे रसल ने 9 रन दिए। इसमें अभिषेक शर्मा ने एक चौका जड़ा।

Load More

Loading

पुणे. IPL 2022 का आज की शाम 61वीं भिड़ंत KKR और SRH के बीच होगी। अब इस दौर में हर मुकाबला रोमांचक और दिलचस्प हो गया है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला होगा। आइए जाने MCA Stadium, Pune के मैदान की पिच का मिजाज़ और क्या है दोनों टीमों के।लिए आज के मैच की जीत और प्लेऑफ का समीकरण।

अगर Kolkata Knight Riders को इस ताज़ा सीज़न में प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहना है तो उसके लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। अब तक 12 मैच खेल चुकी KKR की टीम 5 में जीत और 7 हार के साथ कुल 10 प्वाइंट्स के साथ IPL 2022 के पॉइंट्स टेबल में संघर्ष करती नजर आ रही है।

इस मैच समेत उसे लीग स्टेज में कुल 2 मैच खेलने हैं। अगर KKR ये दोनों मैच जीत भी जाती है, तो उसके सिर्फ 14 प्वाइंट्स होंगे। लेकिन, उसके Play-Off में पहुंचने की कोई गारंटी नहीं होगी। हां, उम्मीदें बरक़रार ज़रूर रहेंगी। KKR के लिए एक चुनौती ये भी है कि उसे धाकड़ ऑल-राउंडर पैट कमिंस (Patt Cummins) के बिना खेलना होगा, जो इंजर्ड होकर सीज़न से बाहर हो चुके हैं।

IPL 2022 के ताज़ा सीज़न की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद SRH की टीम लगातर हारकर मुश्किलों के बवंडर में फांसी हुई है। यूं तो अभी भी SRH प्लेऑफ के लिए प्रबल टीम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि, SRH ने अब तक खेले 11 मैचों में 5 में जीत और 6 में हार के साथ 10 प्वाइंट्स के साथ IPL 2022 Points Table में मौजूद है। अभी उसे लीग स्टेज के 3 मैच और खेलने हैं, जिसमें आज का एक मैच शामिल है।

अगर SRH ये तीनों मैच जीत जाती है, तो वह प्लेऑफ में पहुंचेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। हां, उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदें ज़रूर बढ़ जाएगी। SRH का पहला टारगेट होगा अपनी टीम को अगले तीनों मैच जिताना। हां एक बात और, वन्य कि, आज अगर उसे KKR के हाथों हार भी मिली, तो भी वह प्लेऑफ की रेस से नहीं निकलेगी। पर, उम्मीद नहीं के बराबर मानिए। 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.