न्यू ईयर पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी संग रोमांटिक हुए केएल राहुल, शेयर किया वीडियो

    Loading

    KL Rahul got romantic with actress Athiya Shetty on New Year, shared video: नए साल का आगाज हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया इस समय सेलेब्स की तस्वीरों और वीडियो से गुलजार हो रहा है, इसमें कई सितारे 2021 में गुजारे अनमोल पलों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) भी शामिल हो गए हैं। साल 2022 शुरू होने का जश्न मनाते हुए क्रिकेटर केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा- ‘धन्यवाद 2021…’    

    केएल राहुल ने किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl)

    बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि वे अभी तक खुलकर सामने नहीं आए, लेकिन दोनों अक्सर डिनर डेट्स और सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते रहते है। हाल ही में, यह कपल अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म ‘तड़प’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में एक साथ नजर आए थे।