IPL 2023
File Photo

Know the date, time and venue of Mini Auction for IPL 2023, and know how much money is in the wallet of which franchise, here you will be able to watch the live telecast of the auction

    Loading

    -विनय कुमार

    लीग क्रिक्रेट के महाकुंभ IPL के नए सीजन IPL 2023 की तैयारियां जोरों पर है। यह मिनी ऑक्शन  23 दिसंबर की दोपहर को कोच्चि में होगा।

    IPL 2023 Mini Auction का समय और लाइव टेलीकास्ट 

    नीलामी दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर आरंभ होगी। इस मिनी नीलामी का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर किया जाएगा। Star Network आईपीएल का ऑफिशल ब्रॉडकास्टर है। इसके अलावा Jio Cinema ऐप पर भी इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। इस नीलामी के ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स होंगे।

    IPL Mini Auction में कितने पूल और कितने खिलाड़ी 

    इस नीलामी के लिए 405 खिलाड़ी के नाम चुने गए हैं। आपको बता दें ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्ट्रेशन कराया था। IPL की कुल 10 फ्रेंचाइजी पास कुल 87 जगह ही खाली हैं। इस नीलामी में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। कुल खरीदे जाने वाले 87 में से 30 खिलाड़ी विदेशी होंगे। ख़ास बात ये भी है कि इस ऑक्शन में 119 कैप्ड प्लेयर भी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 286 अनकैप्ड प्लेयर्स भी नीलामी के मैदान में होंगे।

    सभी 10 फ्रेंचाइजी के वॉलेट में कितने पैसे 

    SRH (42.25 करोड़ रुपए), PBKS (32.20 करोड़ रुपए), LSG (23.35 करोड़ रुपए), MI (20.55 करोड़ रुपए), CSK (20.45 करोड़ रुपए), DC (19.45 करोड़ रुपए), GT (19.25 करोड़ रुपए), RR (13.2 करोड़ रुपए), RCB (8.75 करोड़ रुपए) और KKR (7.05 करोड़ रुपए)।