Jaydev Unadkat, Manish Pandey, Aaron Finch

    Loading

    -विनय कुमार

    शुक्रवार, 23 दिसंबर को IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ। इस ऑक्शन में कई नए रिकॉर्ड बने। इस सिलसिले में मनीष पांडे (Manish Pandey) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के नाम भी एक अनोखा कीर्तिमान दर्ज हो गया।

    मनीष पांडे (Manish Pandey) और जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) इस नीलामी में एक और नई टीम से जुड़े और IPL के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के साथ खेलने का नया रिकॉर्ड बना लिया। मनीष पांडेय को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 2.4 करोड़ रुपए में और  लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को 50 लाख रुपए में खरीदा।

    हालांकि, किसी विदेशी खिलाड़ी की बात की जाए, तो आईपीएल में सबसे ज्यादा अलग-अलग टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एरोन फिंच (Aaron Finch) ने खेले हैं। वे अब तक कुल 9 टीम की तरफ से खेल चुके हैं। उसके बाद मनीष और जयदेव का ही नाम आता है।

    IPL 2023 में मनीष पांडे इस दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। उन्होंने IPL 2009 और IPL 2010 में RCB, IPL 2011 से IPL 2013 तक पुणे वॉरियर्स, IPL 2014 से IPL 2017 तक KKR, IPL 2018 से IPL 2021 तक SRH, IPL 2022 में LSG की तरफ से खेले हैं।

    वहीं, जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने IPL 2010- IPL 2012-16 में KKR, IPL 2013 में RCB, IPL 2014-15 में DC, IPL 2017 में RPSG, IPL 2018-21 में RR और IPL 2022 में MI की तरफ से खेल चुके हैं। और अब, IPL 2023 में LSG की तरफ से खेलेंगे।