asia-cup-winners-list-till-now-team-india-won-most-asia-cup-tournament

    Loading

    -विनय कुमार

    बात 1986 की है। Asia Cup के दूसरे एडिशन में भारत ने खेलने से इंकार कर दिया था।  श्रीलंका के साथ उस समय रहे तनावपूर्ण संबंध के मद्देनजर भारत ने Asia Cup, 1986 का बॉयकॉट किया था। और 1990/91 के सीज़न में पाकिस्तान को सांप सूंघ गया था। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने इसलिए खेलने से मना कर दिया था, क्योंकि उस वक्त Asia Cup, 1990/91 का मेज़बान भारत था। और, सीमा विवादों के साथ आतंकियों की खेप भारत की सरहदों में भेजने की वजह से भारत की सरकार ने बड़ा ही सख्त रवैया दिखाया हुआ था, जिसकी वजह से पाकिस्तान ने Asia Cup, 1990/91 टूर्नामेंट का बॉयकॉट किया था।

    सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत बना पहला चैंपियन

    एशिया कप के पहले एडीशन (Asia Cup, 1986) में भारत ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया और चैंपियन बना। उस वनडे विजेता टीम के कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) थे। Asia Cup के अब तक के 14 टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले जीते हैं। भारत 7 बार चैंपियन बना। और, दूसरे नंबर पर 5 बार खिताब जीतने के साथ श्रीलंका है। 

    किस देश ने कब-कब जीते Asia Cup के खिताब

    भारत : 

    Asia Cup 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016, और Asia Cup 2018

    श्रीलंका : 

    Asia Cup 1986, 1997, 2004, 2008 और Asia Cup 2014

    पाकिस्तान : 

    Asia Cup 2000 और 2012

    Asia Cup Finals में कौन कितने बार हारा

    भारत सबसे ज्यादा 7 बार चैंपियन रहा है। लेकिन, 3 बार फाइनल मुकाबले में हारी भी है टीम इंडिया।

    श्रीलंका : 6

    भारत : 3

    बांग्लादेश : 3

    पाकिस्तान : 2