आज दोपहर यहां होगी WPL 2023 Auction की लाइव स्ट्रीमिंग, विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन में महिला खिलाड़ियों पर होगी रुपयों की बरसात, इतनी टीम के पास इतने करोड़ की बजट

    Loading

    विनय कुमार

    नई दिल्ली: आज दोपहर Women’s Premier League के पहले सीजन WPL 2023 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन में महिला आईपीएल की कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे आरंभ होगा।  

    यहां होगा ऑक्शन

    आपको बता दें कि WPL 2023 के लिए महिला खिलाडियों की नीलामी मुंबई के Gio Convention Center में होगी।  जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI), गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants), लखनऊ वॉरियर्स (Lucknow Warriors), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम बोली लगाएंगी।

    गौरतलब है कि आज की नीलामी में WPL 2023 के सीजन के लिए कुल 409 खिलाड़ियों के ऑक्शन होगा, जिसके लिए कुल 1525 महिला खिलाड़ियों ने अपने नाम का रजिस्ट्रेशन कराया है।

    50 लाख रुपए की कैटेगरी में इतने खिलाड़ी

    आज के ऑक्शन की सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपए की है। इस बेस प्राइस के लिए कुल 24 खिलाड़ियों ने अपना नाम लिखाया है। गौरतलब है कि 24 में से 10 खिलाड़ी भारतीय हैंइन खिलाड़ियों की बोली 50 , जबकि 14 विदेशी। 

    इस प्लेटफॉर्म पर होगी WPL 2023 की नीलामी लाइव

    आज दोपहर महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए होने जा रही खिलाड़ियों की नीलामी टेलीविजन चैनल Sports18 पर लाइव दिखाया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल फोन पर Gio Cinema ऐप पर की जाएगी।

    खबरों के मुताबिक, इस नीलामी में हिस्सा ले रही सभी 5 टीम के पर्स में 12 करोड़ रुपए होंगे। इसी राशि के अंदर उन्हें अपनी टीम के लिए खिलाड़ी खरीदनी होगी।

    Mallika Sagar कराएंगी WPL की नाकामी

    गौरतलब है कि, BCCI ने WPL 2023 के लिए होने जा रही इस नीलामी के लिए मल्लिका सागर को लिया है। आपको याद दिला दें कि मुंबई में पुंडोले की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर ने Pro Kabaddi League, 2021 की नीलामी भी की थी।