
नई दिल्ली. एक बार फिर IPL में हुआ बवाल हुआ। जी हां बीते 1 मई की रात जब आप-हम में से कई लोग मीठी नींद सो रहे थे, तब भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सूरमा सुबह-सुबह आपको चटकारी खबर देने की पूरी तैयारी कर चुके थे। अरे दोस्तों, विराट कोहली और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच 10 साल पुरानी ‘खुन्नस’ इस सीजन में दूसरी मर्तबा दिखी है।
दरअसल एकाना स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) को एक लो स्कोरिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने हरा दिया। इस मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) कई दफा अपने एग्रेशन अवतार में नजर आए। यहां कई प्लेयर्स के साथ उनकी छोटी-मोटी तकरार हुई, जो मुकाबला खत्म होते-होते एक डर्टी फाइट में बदल गई।
#ViratKohli This is the moment when whole fight started between Virat Kohli and LSG Gautam Gambhir
Amit Mishra
Naveen ul haq#LSGvsRCB pic.twitter.com/hkId1J33vY— Mehulsinh Vaghela (@LoneWarrior1109) May 1, 2023
इस लो स्कोरिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रनों से मात दी। मैच खत्म होने के ठीक बाद दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच यह विवाद शुरू हो गया था। इसका अंत विराट और गंभीर के बीच झगड़े के साथ हुआ। हालांकि उनब सबके बीच यह समझ से परे है कि, अफगानिस्तान के बॉलर नवीन उल हक पर इस प्रकरण के दौरान कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। दरअसल नवीन ही वो शख्स हैं जिसके चलते यह पूरा विवाद शुरू हुआ। हाथ मिलाने के दौरान वो विराट से उलझ गए। जिसके बाद यह विवाद बढ़ता ही चला गया।
यहां शुरू हुआ विवाद
दरअसल विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा के दौरान यह विवाद शुरू हुआ था। अफगानिस्तान के गेंदबाज ने विराट से जरुर कुछ कहा था, जो झगड़े में बदल गया। उस वक्त मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर काइल मेयर्स विराट के साथ चलते हुए दिखे। विराट और मेयर्स के बीच भी विवाद बढ़ता नजर आया तो गौतम गंभीर भी वहां पहुंच गए। वो अपने बैटर को वहां से हाथ पकड़कर ले गए। बाद में विराट और गंभीर आपस में एक बार फिर उलझते हुए नजर आए।
Rohit Sharma is my favourite batsman and Jasprit Bumrah is my favourite Indian bowler.
– Naveen Ul Haq in Times Now ( 2021)
And today Naveen punched Virat Kohli infront of entire crowd, infront of Kohli’s wife and family.
Well punched Naveen !pic.twitter.com/MZTrx4vsxD
— 𝐇𝐲𝐝𝐫𝐨𝐠𝐞𝐧 (@Hydrogen_45) May 1, 2023
Too much Controversy #ViratKohli #gautamgambhir #RCBVSLSG #naveenulhaq #IPL2023 pic.twitter.com/bWiGYoTvnd
— Markanday Shukla (@im_markanday) May 1, 2023
Everything after handshake here:
Virat Kohli vs Gautam GambhirBIGGEST RIVALRY IN CRICKET
Entertainment into 100#RCBVSLSG #ViratKohli pic.twitter.com/8SxxSKRByn
— aqqu who (@aq30__) May 1, 2023
वहीं विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर मैच के बाद हुए झगड़े के मामले में अब BCCI की तरफ से कार्रवाई की गई है। दोनों दिग्गजों की 100 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई है। दोनों को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2।21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। विराट और गंभीर ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।इतना ही नहीं काइल मेयर्स को भी इस में से बख्शा नहीं गया है। उन्हें अपनी गलती के लिए 50% मैच फीस के रूप में हरजाना देना होगा।
All Videos: Twitter/Social Media