RCB vs LSG

Loading

आज शाम 7:30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जबरदस्त घमासान की उम्मीद है। आज IPL 2023 सीज़न के अपने आपस की पहली भिड़ंत में मिली हार का बदला लेने RCB की टीम उतरेगी। वहीं, LSG इकाना स्टेडियम में अपने होम ग्राउंड होने का फायदा उठाने का हर पैंतरा इस्तेमाल कर RCB को हराना चाहेगी। आइए जानें दोनों टीमों के बीच हुए अब तक के हेड टू हेड आंकड़े।

गौरतलब है कि LSG की टीम IPL की साल भर पुरानी टीम है। यह उसका दूसरा सीज़न है। IPL 2022 और ताज़ा सीज़न IPL 2023 को मिलाकर LSG vs RCB अब तक कुल 3 मैच ही खेले गए हैं। इन 3 में से 2 मैच RCB ने जीते हैं, जो IPL 2022 में खेले गए थे। जबकि, इस ताज़ा सीजन में दोनों के बीच 10 अप्रैल को एक मैच खेला गया था, जिसमें LSG ने RCB को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया था। 

IPL में ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात की जाए, RCB का पलड़ा भारी है। पर, आज सोमवार, 1 मई को खेले जाने वाले मुकाबले की बात करें, तो साइकोलॉजिकली LSG स्ट्रॉन्ग पोजीशन पर है।  

IPL 2023 के ताज़ा सीज़न में अब तक खेले गए कुल 42 मैचों के बाद Points Table पर गौर करें, तो ताज़ा सीज़न में  LSG ने अब तक खेले कुल 8 मैचों में 5 में जीत और 3 में हार के बाद 10 प्वाइंट्स लेकर IPL 2023 Points Table में दूसरे पायदान पर है। उसका नेट रन रेट +0.841 है। 

जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस ताज़ा सीजन में अब तक खेले कुल 8 मैचों में 4 में जीत और 4 में हार के साथ 8 प्वाइंट्स लेकर छठे स्थान पर है। RCB का नेट रन रेट -0.189 है। 

RCB और LSG के स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore RCB IPL 2023 Team)

विराट कोहली (Virat Kohli), फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis RCB Captain), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants LSG IPL 2023 Team)

केएल राहुल (KL Rahul Captain), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।

विनय कुमार