
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। आईपीएल के 16वें सीजन का सभी लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings) के बीच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। पहले मैच के लिया महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने तैयारियां शुरू कर दी है।
सीएसके (CSK) की टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इसी प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी बेहद अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे है।
Groovy Wednesday! 🥳#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @snj10000 pic.twitter.com/fLpSthiMrw
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 15, 2023
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी के हाथों में बल्ला नहीं बल्कि गिटार दिखाई दे रहा है। धोनी के साथ रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर और शिवम दुबे भी इसमें मौजूद थे। बता दें कि, यह एक ऐड शूट का वीडियो है। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी काफी मस्ती मजाक करते हुए नज़र आ रहे हैं। आईपीएल से पहले धोनी का ‘रॉकस्टार’ अवतार देख फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।