mahendra singh dhoni Birthday Fans Make MASSIVE 41 Feet Cutout of CSK Captain in Vijayawada District

    Loading

    नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लाखों फैंस हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन, उनकी फैन फ़ॉलोइंग कम नहीं हुई है। ‘कप्तान कुल’, ‘माही’ के नाम से पहचाने जाने वाले धोनी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अपना जन्मदिन मनाने के लिए वह इंग्लैंड गए हैं। वहीं, भारत में उनके फैंस उनका जन्मदिन अलग तरीके से मनाने वाले हैं। 

    विजयवाड़ा में धोनी (MS Dhoni) के फैंस ने उनके जन्मदिन के अवसर पर उनका 41 फीट का कटआउट किया। कटआउट में धोनी अपना सिग्नेचर हेलिकॉप्टर शॉट खेल रहे हैं। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। 

    फ़िलहाल धोनी लंदन में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की 12 वीं सालगिरह मनाई। वह अपने परिवार संग विदेश में अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। 

    वहीं, धोनी ने आईपीएल 2022 में अच्छा  प्रदर्शन किया। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की कमान रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी। लेकिन, आईपीएल के बीच में ही जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी। जिस वजह से एक बार फिर टीम की कमान धोनी को सौंपी गई थी। 

    हाल ही में खबर मिली थी कि, एमएस धोनी के घुटने में चोट है और वे इसके इलाज के लिए एक वैद्य के पास पहुंचे, जो 40 रुपये में एक खुराक देता है। ये इलाज उन्होंने अपने घर रांची में ही कराया। इस इलाज के बाद धोनी अपनी बेटी जीवा धोनी और पत्नी संग इंग्लैंड रवाना हो गए थे।