Mahendra Singh Dhoni-monk-look-photo-goes-viral-fans-shared-funny-memes

हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर धोनी की तस्वीर को शेयर किया गया।

    Loading

    मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीज़न की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने तैयारी शुरू कर दी है।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में धोनी संन्यासी लुक में नजर आ रहे हैं। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर धोनी की तस्वीर को शेयर किया गया।

    स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) ने धोनी की यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सब हैरान हैं धोनी का यह नया लुक देखकर, जो इंटरनेट पर तहलका मचा सकता है। आप क्या सोचते हैं?’ अब सोशल मीडिया पर धोनी के फैंस इस तस्वीर और काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग तो इस तस्वीर पर मीम्स बना रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह तस्वीर धोनी के किसी ऐड शूट की है।

    बता दें कि, आईपीएल 14 में सीएसके (CSK) का पहला मुकाबला  10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं। वहीं, आईपीएल (IPL) का पिछला सीजन सीएसके के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। कोरोना महामारी के चलते आईपीएल का 13 वां सीजन यूएई में खेला गया था। पिछले सीजन में धोनी की टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी।