Malibongwe Maketa named interim head coach of South Africa cricket team

    Loading

    जोहानिसबर्ग: मलिबोंगवे मकेता (Malibongwe Maketa) को बुधवार को साउथ अफ्रीका (South Africa) क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के तीन टेस्ट के दौरे से टीम के साथ जुड़ेंगे। मकेता मार्क बाउचर की जगह लेंगे जो ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद पद छोड़ेंगे।

    मकेता (Malibongwe Maketa) अभी साउथ अफ्रीका ‘ए’ टीम के कोच हैं। वह राष्ट्रीय अकादमी के प्रमुख भी हैं। वह इससे पहले भी सीनियर टीम के कोचिंग समूह का हिस्सा रहे हैं। वह 2017 से 2019 तक साउथ अफ्रीका की टीम के सहायक कोच रहे।

    मकेता को सिर्फ दिसंबर और जनवरी में ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में होने वाले टेस्ट के लिए नियुक्त किया गया है। साउथ अफ्रीका के अगले साल की शुरुआत में स्थायी नियुक्ति करने की उम्मीद है।(एजेंसी)