Martin Guptil and Virat Kohli

    Loading

    -विनय कुमार

    एशिया कप -2022 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ बीते गुरूवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने बहुत बड़ी जीत हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) बल्ला थामे केएल राहुल (KL Rahul) के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे और 20 ओवर का खेल खत्म होने तक खेलते रहे। नॉट आउट रहे। इस मैच में उनके बल्ले से 61 गेंदों में 122 रन निकले, जिसमें 12 शानदार चौके और 6 जानदार छक्के भी शामिल रहे। इस तांडव वाली पारी में उन्होंने T20 Cricket में छक्कों की सेंचुरी भी पूरी की। आइए जानें, T20I में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़ों के नाम।

    Virat Kohli T20I में 100 छक्का ठोकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी

    विराट कोहली ने बीते गुरूवार अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 6 छक्के ठोके। इसके साथ ही वे T20 में 100 छक्का मारने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए। अब विराट कोहली के नाम 104 छक्के हो गए हैं।

    ओवरऑल बात की जाए तो दुनिया में इस लिस्ट में 172 छक्कों के साथ टॉप पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) हैं। दूसरे नंबर पर 171 छक्कों के साथ भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। वेस्ट इंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज़ रहे क्रिस गेल 124 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर,  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) 120 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर, और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर आरोन फिंच (Aaron Finch) 117 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। कोहली इस सूची में 9वें पायदान पर हैं।

    T20 में सबसे ज्यादा बार Player of The Match

    अफगानिस्तान के खिलाफ बीते गुरुवार को खेली 122 रनों की नाबाद पारी में विराट कोहली को Player of The Match (IND vs AFG Asia Cup -2022 Super-4 Match) चुना गया। इस पुरस्कार के साथ उन्होंने T20 में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ जीतने के मामले में उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) की बराबरी कर ली। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 13-13 बार Player of The Match से सम्मानित होने का रिकॉर्ड है।