mini-ipl-in-south-africa-6-ipl-franchises-gets-team-in-csa-new-t20-league-auction

    Loading

    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लाखों दीवाने है। वहीं, अब साउथ अफ्रीका (South Africa) में एक मिनी आईपीएल होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी सीएसए की आगामी टी20 लीग (CSA T20 League,) के लिए टीम की नीलामी में हिस्सा ले सकती है। 13 जुलाई को ऑक्शन हुआ था, जिसमें 29 निवेशकों ने बोली लगाई थी। 

    क्रिकबज की मानें तो, आईपीएल की 6 फ्रेंचाइजियों को साउथ अफ्रीका में टी20 लीग की टीमें मिलने वाली है। जिनमें मुंबई इंडियंस के मुकेश अंबानी, चेन्नई सुपर किंग्स के एन श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन, लखनऊ सुपर जाएंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने छह फ्रेंचाइजियों के लिए बोली लगाई है। 

    हालांकि, क्रिकेट साउथ अफ्रीका का कहना है कि फ्रेंचाइजी के चुनाव की घोषणा इस महीने के आखिरी में की जाएगी। लेकिन, क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिक को उनकी सफल बोलियों के बारे में सूचित कर दिया गया है। वहीं, उनसे शहरों के उनके विकल्प के लिए कहा गया है। मुंबई इंडियंस केपटाउन, चेन्नई सुपर किंग्स को जोहान्सबर्ग, जबकि दिल्ली कैपिटल के सह-मालिक जिंदल की टीम सेंचुरियन बेस्ड होगी।

    मुंबई और चेन्नई ने 250 करोड़ रुपये के करीब बोली लगाई है। आईपीएल मॉडल के मुताबिक, हर फ्रेंचाइजी को 10 साल के लिए फ्रेंचाइजी शुल्क का 10 प्रतिशत का भुगतान करना होगा। माना जाता है कि, आईपीएल की लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका की दिलचस्पी डरबन फ्रेंचाइजी में है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पोर्ट एलिजाबेथ को खरीद सकती है। जबकि रॉयल्स के पास पार्ल बेस्ड टीम होने की उम्मीद है।