
-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया में जारी T20 World Cup 2022 में भारत का चौथा मुकाबला एडिलेड के मैदान में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ (India vs Bangladesh) होगा। इस मुकाबले में भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला चल गया, तो बल्ले बल्ले। वैसे भी ICC T20 World Batting Rankings में नंबर वन पर मौजूद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का ताज छिन सकता है। यूं तो ICC की ताज़ा वर्ल्ड रैंकिंग बुधवार 2 नवंबर की दोपहर ही आ जाएगी और IND vs BAN मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।
Suryakumar Yadav की छलांग पक्की
बीते हफ्ते सूर्यकुमार यादव ने इस ताज़ा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 2 मैच खेले और दोनों में तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी। नीदरलैंड के खिलाफ (Netherlands vs Suryakumar Yadav T20 World Cup, 2022) नाबाद 51 रनों की पारी, और उसके बाद 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ (India vs South Africa Suryakumar Yadav) 68 रनों की पारी खेली थी। पिछली रैंकिंग के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव 828 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ICC T20 World Batting Rankings में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली दो बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के बाद अब नई रैंकिंग में उनका छलांग मारना तय है।
आपको याद दिला दें कि 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 1 छक्का और 7 चौकों की मदद से आतिशी हाफ सेंचुरी ठोकी थी। उन्होंने सिर्फ़ 25 गेंदों में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से फिफ्टी पूरी की थी। उस मैच में उन्होंने 51 रन बनाए थे और नॉट आउट भी रहे थे। साथ ही, उस मैच के लिए उन्हें Player of The Match IND vs NED T20 World Cup, 2022 से सम्मानित किया गया था।
उसके बाद 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 40 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, उस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल नहीं कर पाई, लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की यह पारी उन्हें ICC T20 World Batting Rankings में जरूर तगड़ा फ़ायदा देगी।
गौरतलब है कि, फिलहाल वर्ल्ड बैटिंग रैंकिंग में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) 849 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं।