
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय मैचों की सीरीज में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की सूची में सबसे आगे जा सकते हैं। फिलहाल अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची देखें तो उसमें क्रिस गेल सबसे आगे हैं और रोहित शर्मा केवल से 8 छक्के पीछे हैं। अगर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों एक दिवसीय मैच में बल्लेबाजी की तो वह इसी सीरीज में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
क्रिकेट जगत के कई रिकार्ड्स बने और टूटे हैं। उन बल्लेबाजों (Batters) को इतिहास में अक्सर याद किया जाता है जिन्होंने कई छक्के जड़े हो। सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की फैंस के मन में अलग जगह होती है। आइये नज़र डालते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में बल्लेबालों द्वारा मारे गए सबसे अधिक छक्कों (Sixes) की सूचि पर-
क्रिस गेल
सबसे प्रथम स्थान लेते हुए क्रिस गेल ने साल 1999 में अपना अंतराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इस वेस्ट इंडीज ओपनर ने कई बार छक्के जड़े है। गेल ने 483 मैचों में टीमों फोर्मट्स में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 553 छक्के अपने नाम किए हैं। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 98, 301 वनडे मैचों में 331 और 79 टी२० मैचों के दौरान 124 छक्के हासिल किए है।
Most Sixes in Cricket in all format:
1. 🏝️ Chris Gayle – 553 total
2. 🇮🇳 Rohit Sharma – 545
3. 🇵🇰 Shahid Afridi – 476
4. 🇳🇿 Brendon McCullum – 398
5. 🇳🇿 Martin Guptill – 383
6. 🇮🇳 MS Dhoni – 359
7. 🇱🇰 Sanath Jayasuriya – 352
8. 🏴 Eoin Morgan – 346
9. 🇿🇦 AB de Villiers – 328
10.…— Global Index (@TheGlobal_Index) September 17, 2023
रोहित शर्मा
भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा इस सूचि में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें ‘हिटमैन’ नाम से बुलाया जाता हैं। शर्मा ने अब तक 520 छक्के मारे है। उन्होंने 47 टेस्ट मैचों में 68 छक्के, 241 वनडे सीरीज में 273, 148 टी20 में 182 छक्के जड़े हैं।
शाहिद अफरीदी
चौथे स्थान पर पाकिस्तानी ऑल राउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का नाम दर्ज़ है। अफरीदी ने कुल 476 छक्के अपने नाम किए है। उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 52, 398 वनडे सीरीज में 351 और कुल 99 टी20 फॉर्मेट में 73 छक्के जड़े हैं।
ब्रेंडन मैकुलम
सबसे ज्यादा विकेट चटकानेवालों की सूचि में मैकुलम को चौथा स्थान मिला है। न्यूज़ीलैंड के इस खिलाडी ने 398 छक्के जड़े है। उन्होंने टेस्ट सीरीज में 107, वनडे में 200 और टी20 फॉर्मेट में 91 छक्के हासिल किए हैं।
मार्टिन गप्टिल
न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने पांचवां स्थान लेते हुए 383 छक्के जड़े। उन्होंने टेस्ट मैचों में 23, वनडे में 187 और टी20 फॉर्मेट में 173 छक्के हासिल किए हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
भारत के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सूचि में छ्टे स्थान लेते हुए कुल 359 छक्के मारे है। उन्होंने कुल 538 मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में 78, वनडे में 229 और टी20 में 52 छक्के जड़े हैं।
सनथ जयसूर्या
सातवें नंबर पर श्रीलंका के खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने अब तक कुल 586 मैच खेले है। उन्होंने अपने नाम 352 छक्के लगाए हैं। जिसमें टेस्ट मैच के दौरन उन्होंने 59, वनडे में 270 और टी20 में 23 छक्के हासिल किए।
इयोन मोर्गन
आठवें स्थान पर आयरलैंड के खिलाड़ी इयोन मोर्गन ने अब तक कुल 379 मैच खेले है। उन्होंने अपने नाम 346 छक्के लगाए है। जिसमें टेस्ट मैच के दौरन उन्होंने 6, वनडे में 220 और टी20 में 120 छक्केजड़े हैं।
एबी डी विलियर्स
नौवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने कुल 328 छक्के मारे है। उन्होंने कुल 420 मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में 64, वनडे में 204 और टी20 में 60 छक्के जड़े हैं।
जोस बटलर
दसवें और आखिरी स्थान पर इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर ने कुल 310 छक्के मारे है। उन्होंने कुल 332 मैच खेले हैं। टेस्ट मैच में 33, वनडे में 107 और टी20 में 117 छक्के जड़े हैं।