Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    लंदन: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) इन दिनों इंग्लैंड (England) में मौजूद है। अक्सर उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे सीरीज (IND vs ENG) में देखने मिलता है। भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है। विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग (Dhoni’s Fan Following) देखने लायक होती है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें धोनी नज़र आ रहे हैं।

    धोनी के फैंस केवल एक बार उनसे मिलकर उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं। वैसे तो अक्सर यह नज़ारा देखने, जबकि धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ जाती है। लेकिन, ये वीडियो खास इसलिए है क्योंकि इस बार लंदन में लोगों की भीड़ तब उमड़ गई, जब धोनी सड़कों पर घूम रहे थे। इस वीडियो में धोनी के आसपास बहुत सारे लोग नज़र आ रहे हैं, जो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, धोनी लंदन की गलियों में घूम रहे थे। तभी उनके साथ कई फैंस भी उन्हें फॉलो कर रहे थे और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पीछे भागने लगते हैं। तभी वह जल्दी से जाकर कार में बैठ जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो साबित करता है कि, धोनी आज भी लोगों के लिए कितने ख़ास हैं। 

    बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वनडे में धोनी के नाम 10 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टाइटल जीते हैं। हालांकि, धोनी आईपीएल में आज भी खेलते हुए दिखाई देते हैं।