MS Dhoni

    Loading

    -विनय कुमार

    क्रिकेट के गलियारों से खबर निकली है कि आईपीएल की येलो आर्मी ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ (Chennai Super Kings CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) IPL T20 TOURNAMENT से भी संन्यास लेने जा रहे हैं। लेकिन CSK के मालिक और CEO ने टीम के ‘सरदार’ एमएस धोनी के तुरंत रिटायर होने की अफवाहों का खंडन किया है। हालांकि, इन खबरों को सिरे से खारिज़ भी नहीं किया जा सकता, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की 40 साल के हो चुके हैं। उनका प्रदर्शन अब  वैसा नहीं रहा, जैसा कुछ सालों पहले हुआ करता था। वे ठीक  से गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी गवाह हाल के मैचों में उनकी बल्लेबाज़ी के आंकड़े हैं।

    लेकिन, इसमें कोई शक नहीं है कि बताैर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अभी भी दुनिया में किसी से कम नहीं है। IPL 2021 के ताज़ा सीजन में CSK अब तक खेले 10 मैचों में 8 जीत के साथ 16 प्वाइंट्स के साथ IPL 2021 POINTS TABLE में टॉप पर है। लेकिन, खिलाड़ी से क्रिकेटपंडित बने ब्रैड हॉग (Brad Hogg) का मानना है कि IPL 2021 विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। उनका दावा है कि अब एमएस धोनी Chennai Super Kings टीम मुख्य कोच बनेंगे।

    ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने आगे कहा कि धोनी बल्लेबाजी की वजह से अपना स्थान खो सकते हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि इस साल के आखिरी में धोनी (MS Dhini) IPL क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं। जिस तरह से वह वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के हाथों आउट हुए थे। उस गेंद में बैट और पैड के बीच बहुत बड़ा अंतर था। मुझे लगता है कि 40 साल के धोनी (MS Dhobi) की सजगता अब कम होने लगी है। उनकी कीपिंग (Wicketkeeping) ग़ज़ब रही है।”

    हॉग ने कहा, “यह इंडियन क्रिकेट और CSK के लिए अच्छा है कि वे अभी भी बीच में एक कप्तान के रोल में हैं। उन्होंने बड़ी ही संजीदगी से माहौल बनाए रखा और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) जैसे विकासशील युवा क्रिकेटरों को विकसित होने में मदद की। पिछले मैच में जिस तरह से धोनी (MS Dhoni) आउट होकर लाैटे, उनकी बॉडी लैंग्वेज और नजरों को देखकर ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी आंखें के रही हों कि, मैंने वो तेज खेल अब खो दिया है।”

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनरब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अगले महीने हो रहे ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, 2021’ भारतीय क्रिकेट टीम को सलाह देंगे। निश्चय ही वे CSK की सेटअप में टीम मैनेजमेंट की स्थिति पैदा कर सकते हैं। ब्रैड हॉग ने कहा, “40 साल की उम्र में और ,T20 WORLD CUP के लिए टीम इंडिया में अपनी आगामी भूमिका के साथ, मेरा मानना है कि वे टीम मैनेजमेंट या CSK के हेड कोच भी बन जाएंगे।”