पापा धोनी की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखीं बेटी जीवा, सोशल मीडिया पर तस्वीर देख लोगों का उमड़ा प्यार- देखें फोटो

    Loading

    नई दिल्ली: बीते सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बिच कड़ा मुकाबला देखने मिला। यह मैच बेहद ही रोमांचक रहा। इस मैच में भले ही चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिस तरह CSK ने इस मुकाबले में बने रहने के लिए मेहनत की वह काबिल-ए-तारीफ था। 

    इस मैच में CSK के जीत के लिए कई लोग प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे प्रार्थना की फोटो वायरल (Ziva Dhoni Viral Photo) हो रही है, जो लोगों का दिल जीत रही है। यह फोटो कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा की है। 

    Courtesy: Marvadi

    5 साल की जीवा (Ziva Dhoni Was Praying For CSK) की यह तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। वायरल तस्वीर में जीवा दुबई के स्टेडियम में विजिटर्स गैलरी में जीवा हाथ जोड़कर, सिर झुकाए और आंखें बंद किए दिख रही है। जिस तरह जीवा अपने पापा की टीम के लिए प्रार्थना कर रही थी, वह लोगों को काफी पसंद आया। हालांकि जीवा की प्रार्थना सफल नहीं हो पाई, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 3 विकेट से हरा दिया। हार के बावजूद जीवा धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। 

    फोटो वायरल होते ही लोगों ने अपने रिएक्शन शेयर करना भी शुरू कर दिए हैं। जैसे – 

    एक यूज़र ने कहा कि, जीवा की प्रार्थना सबसे प्यारी चीज है।

    किसी ने कहा कि सीएसके को ये मैच जीवा के लिए जीतना चाहिए था। 

    मैच की बात,  ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां धोनी की CSK पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 136 रन ही बना पाई। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 137 रनों की ज़रूरत थी। जिसे DC ने 2 गेंद रहते ही 3 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रयासों को सराहा था।