ipl 15 jasprit-bumrah-hilariously-trolls-ishan-kishan-during-mumbai-indians-latest-photoshoot-watch-its-video

Loading

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते आईपीएल के 16वें सीज़न से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण बुमराह लंबे वक़्त से क्रिकेट से दूर है। बुमराह ने अपना आखिरी मैच सितंबर 2022 में खेला था। वहीं, वे  एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 का भी हिस्सा नहीं थे। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ‘इंसाइडस्पोर्ट्स’ से बात करते हुए कहा, “उसकी परिस्थिति अच्छी नहीं है और उसमें सुधार भी नहीं आ रहा है। स्ट्रेस बैक फैक्चर के लिए उन्हें सर्जरी का सुझाव है। लेकिन इससे उबरने में 4-5 महीने लगेंगे, इस वजह से वो सर्जरी को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है, इसलिए मेडिकल टीम ने उन्हें सर्जरी का रास्ता अपनाने की सलाह दी है। इस तरह एक मौका होगा कि वह विश्व कप के लिए फिट हो सकते हैं।”

मुंबई इंडियंस के मुख्य गेंदबाज

उल्लेखनीय है कि, जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के मुख्य गेंदबाजों में से एक है।   मुंबई इंडियंस के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ हैं। हालांकि, पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। लेकिन उनके गेंजबाजी के दर से अच्छे अच्छे प्लेयर कांपते है। बुमराह ने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 25.53 की औसत से कुल 15 विकेट लिए थे।