ipl 2021 Mumbai Indians -captain-rohit-sharma-on-hamstring-injury-a-lot-of-work-to-maintain-the-lower-body

    Loading

    -विनय कुमार

    मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Mumbai Indians MI) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ (GT vs MI IPL 2022) 6 मई, शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम के मैदान में खेले गए मैच में 28 गेंदों में 43 रनों की जानदार पारी खेली। इसमें उनके 2 शानदार छक्के भी शामिल रहे। छक्के लगाते ही कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने Mumbai Indians के लिए खेलते हुए छक्कों की डबल सेंचुरी पूरी कर ली और एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।

    रोहित शर्मा का MI के लिए पूरे किए 200 छक्के

    मुंबई इंडियंस के कप्तान और आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार अपनी टीम को चैंपियन बनाने वाले लीडर रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain MI) के नाम IPL में कई रिकॉर्ड हैं। हालांकि, IPL 2022 के ताज़ा सीज़न में उनकी टीम का परफॉर्मेंस बड़ा ही निराशाजनक रहा। बहरहाल, शुक्रवार, 6 मई को उन्होंने GT के खिलाफ 43 रनों की पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस के लिए अपने आईपीएल करियर के 200 छक्के पूरे किए।

    इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 199 छक्के लगाए थे। 1 छक्का ठोकते ही उन्होंने टीम के लिए छक्कों की डबल सेंचुरी ठोक दी। अब उनके खाते में MI के लिए 201 छक्के हो गए हैं।