mumbai-indians-star-fast-bowler-jofra-archer-set-to-play-full-ipl-2023

Loading

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2021) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। आईपीएल के इस सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल के पहले ही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस पूरे सीजन से बाहर हो गए है। इस बात से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन, अब मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। 

जसप्रीत बुमराह के जाने से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा था। लेकिन, अब उनकी कमी पूरी करने के लिए एक धाकड़ खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है। इस खिलाड़ी का नाम है जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)। पिछले कई दिनों महीनों से क्रिकेट से दूर रहने वाले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की अब वापसी हो चुकी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार ये गेंदबाज पूरा सीजन खेलने के लिए तैयार है।

जोफ्रा आर्चर का शेड्यूल ईसीबी और मुंबई इंडियंस द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, “जोफ्रा खेलने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध हैं, क्या आपने उन्हें ढाका वनडे में खेलते हुए नहीं देखा था।” आर्चर फ़िलहाल इंग्लैंड के लिए बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल रहा है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में आर्चर का टीम में शामिल होना मुंबई के लिए काफी बड़ी बात हैं। 

बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने आर्चर को आईपीएल मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, वह पिछले सीजन में पूरी तरह फिट ना होने के चलते खेल नहीं पाए थे।  हालांकि, इस साल आर्चर अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।