आज होगी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

    Loading

    मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) 2022 में आज यानी 2 अप्रैल शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच होने वाला है। यह मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में एक भी मैच जीत नहीं पाई है, हालांकि टीम ने फिलहाल एक ही मैच खेला है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था। 

    वहीं राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की है। टीम का नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। ऐसे में यह मैच काफी रोमांचक साबित हो सकता है। आज के मैच में मुंबई इंडियंस के लिए अहम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस मैच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां…

    MI बनाम RR के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां होगा?

    MI और RR के बीच आईपीएल 2022 का मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    MI बनाम RR के बीच आईपीएल 2022 का मैच किस समय शुरू होगा?

    MI और RR के बीच आईपीएल 2022 का मैच शनिवार (02 अप्रैल) को दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा। 

    MI बनाम RR के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?

    आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।

    जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

    hotstar.com

    लाइव स्कोर अपडेट

    इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।  

    संभावित प्लेइंग इलेवन-

    मुंबई इंडियंस-

    रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, एन तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, किरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्‍स, मुरुगन अश्विन, टायमल मिल्‍स, जसप्रीत बुमराह और बेसिल थंपी।

    राजस्थान रॉयल्स-

    जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जिमी नीशम, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्‍णा और ट्रेंट बोल्‍ट।