File Photo
File Photo

    Loading

    भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) अपनी शानदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी की बदौलत बेशुमार दौलत कमाते हैं। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे प्लेयर्स की सालाना इनकम (Income) करोड़ों में होती है। ऐसे में हमेश उनके फैंस के दिमाग में यह सवाल ज़रूर उठता है कि आखिर सबसे ज़्यादा अमीर कौनसा खिलाड़ी (Which player is more rich) है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कौन है सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर (Rich indian cricketer) , जिसके पास भारत के दिग्गज खिलाड़ियों से भी ज़्यादा पैसा है… 

    भारतीय बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) के बेटे आर्यमान बिड़ला (Aryaman Birla) हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, क्योंकि उनके पिता के पास मौजूदा समय में कुल संपत्ति 70 हजार करोड़ रुपये की है। वह बिड़ला खानदान के वारिस हैं, जिसकी वजह से उनके पास अथाह दौलत है। साथ ही उनके पास आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) का मालिकाना हक भी है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aryaman V Birla (@aryamanvb)

    आर्यमान बिड़ला (Aryaman Birla) को बचपन से ही क्रिकेट का शौक है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) टीम में भी चुने गए हैं। फ़िलहाल आर्यमान बिड़ला (Aryaman Birla) ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि आर्यन आईपीएल 2018 (IPL 2018) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हिस्सा भी रह चुके हैं।